महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी द्वारा नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के दादरी आगमन पर मुलाकात कर उन्हें भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ पहुंचने का निमंत्रण दिया।
रविवार को ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी के सदस्यों में सभा के प्रधान दिनेशचंद्र वैद्य, सह सचिव प्रो. विनोद शर्मा बुचौली, विश्वनाथ मिश्रा, विजय भारद्वाज उप प्रधान, संरक्षक राधेश्याम शर्मा ने मुलाकात कर आगामी मई माह में परशुराम भवन महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रो. विनोद शर्मा ने बताया कि हाल ही में निर्वाचित राज्य सभा के सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सभा की कार्यकारिणी द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सहमति जताई। इस अवसर पर सासंद ने समाज के लोगों से अपील करते हुए सामाजिक दायित्व को निभाने, युवाओं को नशे से दूर रखने, शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया।