फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर, घायल की शिकायत पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गाड़ी चालक की शिकायत पर पुलिस ने अन्य गाड़ी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शनिवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय कनीना के सामने क्रेटा गाड़ी में दूसरी क्रेटा गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में आगे चल रही गाड़ी का चालक घायल हो गया। गांव मुंडिया खेड़ा निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक अन्य क्रेटा गाड़ी चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने गाड़ी चालक की शिकायत पर दूसरी गाड़ी के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें