फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: गांव सुरेहती व सतनाली के बीच सड़क किनारे मिला युवक का शव, मृतक के हाथ-पैरों पर चोट के निशान

Wed, 03 Jul 2024 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

मृतक युवक के हाथ-पैरों पर चोट के निशान हैं तथा अर्धनग्न अवस्था में पड़े शव के पास दो मोबाइल मिले हैं। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची सतनाली पुलिस ने शव व दोनों मोबाइलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव सुरेहती से सतनाली रोड पर बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना लोगों ने सतनाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बुधवार सुबह करीब नौ बजे सुरेहती से सतनाली जाने वाले सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। युवक के हाथ-पैरों पर चोट के निशान हैं तथा अर्धनग्न अवस्था में पड़े शव के पास दो मोबाइल मिले हैं। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची सतनाली पुलिस ने शव व दोनों मोबाइलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें