फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की हत्या करना चाहती है भाजपा : सत्यवीर

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया -स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा मनरेगा की हत्या करना चाहती है। मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए जीवनरेखा है लेकिन भाजपा सरकार लगातार बजट कटौती इस योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश कर रही है। यह बात कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकीया ने चंडीगढ़ बैठक से लौटने के बाद बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कही।
विज्ञापन

सत्यवीर यादव ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर मनरेगा का नाम परिवर्तन कर कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समय पर मजदूरी न मिलना, काम के अवसर कम होना और राज्यों पर अनावश्यक दबाव डालना स्पष्ट रूप से मनरेगा को निष्क्रिय करने की दिशा में कदम हैं।
भाजपा की सरकार को मनरेगा के लिए पर्याप्त बजट आवंटन करने व मजदूरों को समय पर पूरा भुगतान तथा योजना के दायरे को और करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के साथ हो रहे अन्याय को तुरंत नहीं रोका गया, तो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें