फाेटो संख्या:56- तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री दिखाते हाउसिंग बोर्ड के निवासी--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ के मकान धारकों की पेपर लैस रजिस्ट्री शुरू हो गई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ के प्रधान शमशेर सिंह यादव ने बताया कि कमेटी सदस्यों के प्रयासों से हाउसिंग बोर्ड का रजिस्ट्रेशन पोर्टल चालू हो गया। अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ के मकान धारक कन्वेंश डीड बनवा सकते है, एनओसी ले सकते है व अपने मकान की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। हाउसिंग बोर्ड का रजिस्ट्रेशन पोर्टल चालू होने पर 7 जनवरी को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ के मकान नंबर 158 की पेपर लैस रजिस्ट्री संतोष देवी पत्नी शमशेर सिंह के नाम बन गई है। रजिस्ट्री करवाने के लिए हाउसिंग बोर्ड कार्यालय रेवाड़ी से सोमवीर उपस्थित रहे। अब कॉलोनी के सभी मकान धारक अपनी रजिस्ट्री बनवा सकते हैं। संवाद