फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रस्साकसी में बिसोहा की टीम ने मारी बाजी

Mon, 18 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव कोटिया में  बाबा बुर्जेश्वर महाराज मंदिर में  रस्साकशी प्रतियोगिता में दम 
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया में रविवार को बाबा बुर्जेश्वर महाराज मंदिर में धार्मिक मेले और खेल प्रतियोगता का आयोजन किया गया। रस्साकसी में बिसोहा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

मेला कमेटी के सचिव रजत यादव ने बताया कि मटका दौड़ में मुस्कान प्रथम, निक्कू द्वितीय रही। महिलाओं की दौड़ में शीला प्रथम, निक्कू द्वितीय रही। 1600 मीटर दौड़ में मोहित कुरुक्षेत्र प्रथम, अरविंद कारौली द्वितीय रहा। लंबीकूद में अविनाश प्रथम व भूपेंद्र द्वितीय स्था पर रहे। ऊंचीकूद में वेद प्रकाश डोसी प्रथम व अविनाश रेवाड़ी द्वितीय रहा। ओपन दौड़ प्रतियोगिता में क्यान प्रथम, मनप्रीत द्वितीय रहा।
दूसरी ओपन दौड़ प्रतियोगिता में नमन प्रथम, देव द्वितीय व यशवंत तृतीय रहा। 100 मी दौड़ प्रतियोगिता में अविनाश रेवाड़ी प्रथम, भूपेंद्र गामडी द्वितीय रहा। बुजुर्गों के दौड़ में रोशन लाल कनीना प्रथम, सतवीर कलाई द्वितीय व शमशेर धवाना तृतीय रहा। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में कनिका प्रथम, मोनिका द्वितीय व दिशा तृतीय रही।
विज्ञापन

रस्साकसी में बिसोहा की टीम प्रथम रही। इसको 4100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। कोटिया की टीम द्वितीय रही। 3100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी प्रधान नरेश कुमार, सचिव मंजीत सिंह, निहाल सिंह, रत्न सिंह, विकास कौशिक, रजत यादव, विजय पाल पूर्व सरपंच, सरपंच धर्मवीर, कोच सुरेंद्र यादव, बार एसोसिएशन प्रधान मनजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें