चंदपुरा बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार डंपर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कौथल निवासी मनोज चंदपुरा से रेवाड़ी की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। चंदपुरा बस स्टैंड के पास पीछे से आ रहे डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक डंपर के नीचे आ गया। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल अटेली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे नारनौल नागरिक अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।