फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नीलगाय से टकराने से बाइक सवार की मौत

Fri, 19 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड़ रोड पर बुधवार रात अचानक नीलगाय के आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। वीरवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव शामदा सोडावास निवासी 29 वर्षीय अंकित कुमार बुधवार को रिश्तेदारी में नारनौल आया था। शाम 7 बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में रात करीब 8 बजे गांव भगवाड़ी से 2 किलोमीटर दूर महाराजा कॉलेज के सामने बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई।
इससे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो गई। बाइक से गिरने के कारण अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी। लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में पावटा के पास उसकी मौत हो गई। अंकित गांव के बस अड्डे पर ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें