फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोजन गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए

Fri, 19 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने वीरवार को कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। डॉ. शर्मा ने जेल अधीक्षक से बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने विशेष रूप से खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया। अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए और जेल परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। डॉ. शर्मा ने जेल परिसर में बंदियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें