फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैरावास लौट रहे तीन युवकों की बाइक कार से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- घटना स्थल पर मौके पर खड़े विधायक ओमप्रकाश यादव व घायलों को अस्पताल में पहुंचाते
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हाईवे 148-बी पर शनिवार शाम नांगल सिरोही पेट्रोल पंप के पास बाइक और कार की भिड़ंत में 17 वर्षीय युवक दीपेश की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी आदित्य और लक्की घायल हो गए। तीनों युवक महेंद्रगढ़ से अपने गांव बैरावास लौट रहे थे। दीपेश के चाचा इंद्रजीत के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इसी दौरान महेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रहे नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव का काफिला वहां से गुजर रहा था। हादसा देखकर विधायक ने तुरंत काफिला रुकवाया और घायलों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
घायल आदित्य को महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं लक्की और दीपेश को नारनौल नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिवार का इकलौता बेटे थे दीपेश
दीपेश परिवार के इकलौते बेटे थे और उसकी एक बहन है। करीब दो वर्ष पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। दीपेश आईटीआई की पढ़ाई कर रहे थे। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव बैरावास में शोक की लहर दौड़ गई।
वर्जन:-
महेंद्रगढ़ के स्टेट हाईवे 148-बी पर शनिवार शाम नांगल सिरोही पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था, दो घायल और एक युवक की मौत हो गई। गाड़ी चालक विरुद्ध मामला दर्ज जांच आरंभ कर दी है।-रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:82- घटना स्थल पर मौके पर खड़े विधायक ओमप्रकाश यादव व घायलों को अस्पताल में पहुंचाते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें