फोटो 42जाम लगाने के बाद खड़े वाहन व ग्रामीण।स्रोत:ग्रामीण
नारनौल। बायल-निजामपुर रोड पर रविवार शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार गांव पांचनौता निवासी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर कुछ देर बाद जाम खुलवा दिया।
घायल सचिन को उपचार के लिए कोटपुतली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत सामान्य बताई है। जाम के कारण सड़क पर यातायात बाधित रहा और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर डंपर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं। कई वाहन ओवरलोड भी होते हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों की गति नियंत्रित करने, ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं।