फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए महेंद्रगढ़ टीम की बड़ी कार्रवाई, 158 पेटी अवैध शराब बरामद कर की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने 10/11 जुलाई की रात को शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ के पास से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गाड़ी से 158 पेटी शराब की बरामद कर कब्जे में ली गई। सीआईए महेंद्रगढ़ टीम प्रभारी एसआई गोविंद ने बताया कि उनकी टीम गुप्त सूचना मिली थी कि शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गाड़ी में अवैध शराब भरकर अटेली के रास्ते से राजस्थान जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान रेलवे रोड महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुनील वासी बधवाना थाना झोझू कलां चरखी दादरी पिकअप गाड़ी में महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास के ठेका से शराब भरकर अटेली के रास्ते से राजस्थान ले जाएगा। इस पर टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए हुए स्थान पर छापा मारा तो वहां पर गाड़ी लोड हो रही थी। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी भगाने का प्रयास करने लगा। टीम द्वारा गाड़ी चालक को काबू कर उससे पूछताछ की गई, पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुनील उपरोक्त बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें