फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा: इनेलो व राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने उतारा उम्मीदवार, सुभाष परमार सांवड़िया मैदान में

Thu, 02 May 2024 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

दोनों पार्टियों ने साझा उम्मीदवार बनाकर भरोसा जताया है। बुधवार शाम को घोषणा हुई है। वर्तमान में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं। उनका पैतृक गांव चरखी दादरी जिले में है। उनकी तीनों जगहों राजनीतिक पकड़ मानी जा रही है। सीट पर अब कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। 
विज्ञापन
सुभाष परमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो व राजपा की ओर से सुभाष परमार सांवड़िया को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। सुभाष परमार वर्तमान में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के प्रदेश प्रवक्ता हैं। पूर्व में इनेलो के कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है। मूल रूप से चरखी दादरी जिले के गांव सांवड़ निवासी 49 वर्षीय सुभाष परमार लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में महेंद्रगढ़, भिवानी व चरखी दादरी में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

विज्ञापन


अच्छे वक्ता होने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों व राजनीति पर अच्छी पकड़ होने के कारण तीनों ही जिलों में आमजन से खासा जुड़ाव भी रहा है, क्योंकि पिछले 15 सालों से परिवार सहित महेंद्रगढ़ में रह रहे हैं।

प्रदेशभर की बड़ी पंचायतों में भी सक्रिय भूमिका में रहे हैं। राजपूत समाज से होने के कारण तीनों जिलों में करीब ढाई लाख राजपूत मतदाताओं को भी दोनों ही पार्टियों ने साधने का प्रयास किया है। वहीं इनेलो ने जाट मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें