फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

555 रुपये का रिचार्ज किया, उसके बाद 12 दिनों में किसान के खाते से निकले 2 लाख 17 हजार 300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खातोदड़ा निवासी किसान के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 2 लाख 17 हजार 300 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव खातोदड़ा निवासी पीड़ित सुरेश कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका खाता गुड़गांव ग्रामीण बैंक महेंद्रगढ़ में है। 29 अप्रैल को उसने ऑनलाइन 555 रुपये का रिचार्ज करवाया था। इस दौरान खाते में 2 लाख 57 हजार रुपये की राशि बची हुई थी। पीड़ित ने बताया कि 30 अप्रैल से 11 मई तक लगातार उसके खाते से राशि निकाली गई है। 11 मई तक लगभग 2,17,300 रुपये निकाले जा चुके थे। राशि निकलने के उसके पास कोई मैसेज भी नहीं आया। 14 मई को उनके खातें में पीएम केयर से दो हजार रुपये की राशि आई थी। तब मोबाइल पर उनके पास मैसेज आया था। मैसेज में मात्र 39,700 रुपये की राशि खाते में बकाया दिखाई गई थी। इसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर डिटेल निकलवाई तो उसमें पूरी राशि से शॉपिंग की हुई दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें