फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

302 वर्गमीटर जमीन के टुकड़े के लिए रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हुडा के एकमात्र सेक्टर में सीवरेज की समस्या से पूरे सेक्टर के लोग परेशान हैं। सेक्टर बनने के साथ ही सीवरेज की लाइन डाली गई तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया परंतु सेक्टर को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने वाली लाइन पूरी नहीं डल पाई। इसका मूल कारण इस लाइन के लिए अधिकृत की गई भूमि का लगभग 300 वर्गमीटर का टुकड़ा बिना अधिग्रहण रह गया। इसलिए सीवरेज की लाइन प्लांट से नहीं जोड़ी जा सकी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सीवरेज के कनेक्शन सेक्टर की सीवर लाइन में कर दिए गए। इसका परिणाम यह हुआ कि सीवरेज की लाइनें भरी खड़ी रहती हैं तथा उनका पानी बाहर निकलकर सेक्टर की सड़कों पर फैलता है। जब इस लाइन को खाली किया जाता है तो सीवरेज के इस पानी को निकालकर सेक्टर के खाली प्लॉटों में डाल दिया जाता रहा है। इससे पूरे सेक्टर की व्यवस्था बदहाली में पहुंच गई। इस समस्या को लेकर सेक्टरवासी नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय जो सेक्टर के निवासी भी हैं के पास पहुंचे।
विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यह मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उठाया तथा इस छूटी हुई भूमि के टुकड़े को खरीदने की प्रक्रिया आरंभ की गई। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने अपने पत्र 13 मई 2021 द्वारा उक्त 302 मीटर भूमि की कीमत तीन लाख 69 हजार रुपये की राशि की मंजूरी दे दी है। इस राशि का भूस्वामी को भुगतान के बाद सीवर लाइन का अधूरा काम पूरा कर लिया जाएगा। तदोपरांत यह लाइन सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह से अब सेक्टर की दोनों समस्याओं का हल हो जाएगा। पानी के टैंक की समस्या के समाधान के लिए पहले ही दूसरे टैंक के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं और निर्माण का काम शीघ्र चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें