फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाछौद की टीम ने जीता फाइनल मैच, बिहाली रही उपविजेता

Sun, 28 Jan 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
क्रिकेट की विजेता टीम को पुरस्कृत करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली में सात दिवसीय श्री बाबा बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह सरपंच सीताराम यादव की अध्यक्षता में किया गया। युवा उद्योगपति कुलदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मंच संचालन बाबू पहलाद सिंह ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 40 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बाछौद व बिहाली गांव की टीम के बीच हुआ, जिसमें बाछौद प्रथम व बिहाली द्वितीय स्थान पर रही। कुलदीप यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति काफी रुचि दिखाई देती है, लेकिन आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां का युवा पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सीताराम यादव ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। गांव बाछौद की टीम को 31000 रुपये व गांव बिहाली की द्वितीय टीम को 21000 रुपये की नकद राशि व एक एक ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज पहलवान, तेजपाल पहलवान, भुपेंद्र यादव, नवीन कुमार, दलीप सिंह, रविंद्र कालिया, मोनू, सतीश कुमार, राकेश कुमार, बलवीर सिंह, लालसिह, मनोज कुमार, संदीप कुमार, कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें