महेंद्रगढ़। गांव बुचौली में मंगलवार को बाबा जगनदास महाराज के मेले अवसर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। मेले में गांव बुचोली, सिगड़ा, सिगड़ी, मेघनवास, डुलाना सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में माथा टेक मन्नतें मांगी।
सुबह आठ बजे राजेश महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने हवन किया। सतीश मेहरा ने बताया कि बाबा के धाम में जो श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है, बाबा उसकी मनोकामना पूर्ण करता है। बाबा का मेला साल में दो बार दशहरा व धुलेंडी के दिन लगता है। सुनील कुमार यादव ने बताया कि बाबा की कृपा से उसके बेटे अजय का एयरफोर्स में चयन होने की खुशी में कई दिनों से बाबा का भंडारा करने की अर्जी लगाई हुई थी जो आज भंडारा किया गया। इस अवसर पर रामनिवास, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद मोहन, पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी एएनएम, सचिन, माया देवी, संगीता, उर्मिला आशा वर्कर, अनिल मेहरा, अमरसिंह, रामबिलास, कृष्ण कुमार,रामकिशन,अमरजीत, नीरज सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।