फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कविता पाठ प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव की अध्यक्षता में किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान सानिया का रहा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनीषा एवं द्वितीय स्थान पर तृप्ति रही। प्राचार्य डाॅ. प्रवीण यादव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि हमें इस तरह की गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए। एनएसएस छात्राओं के व्यक्तिगत विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं ने श्रमदान भी किया। जिसमें एनएसएस वाटिका से कूड़ा करकट उठाया गया व सभी पौधों की निराई गुड़ाई की गई। वहीं स्वयं सेविकाओं के साथ मिलकर पौधरोपण कार्य भी संपन्न किया, साथ ही स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित किया। पर्यावरण में पौधों का एक अहम रोल होता है, इसलिए समय-समय पर पौधे भी लगाने चाहिए। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी प्रियंका, मंजू बाला, एनएसएस एडवाइजरी कमेटी की सदस्य प्रोफेसर नीलम भारती व अनु यादव के अलावा अन्य स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें