कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ग्राम ककराला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हुआ।
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी व जनजागरूकता रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह निषेध, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने की। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी के एनएसएस समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सप्ताह भर की गतिविधियों की झलक दिखाई। उत्कृष्ट कार्य के लिए आलोक व दीक्षित को बेस्ट वालंटियर चुना गया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. आशा राही डॉ. बलराज, डॉ. यतेंद्र, डॉ. संदीप कुमार ककरालिया, डॉ. मनीष, डॉ. नीनू, डॉ. प्रीति, डॉ. अनीता, डॉ. राहुल, डॉ. नीलम, डॉ. निशा मौजूद रही।