फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करंट से झुलसीं महिलाओं के उपचार के लिए 50 हजार रुपये की मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गत 23 दिसंबर को जब वह छत पर कपड़े सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से झुलसीं सास-बहू अपनी व्यथा लेकर जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में पहुंची।
विज्ञापन

यहां समिति के चेयरमैन एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को उन्होंने बताया कि उनके घर के ऊपर से बिजली की 11 हजार केवी लाइन गुजर रही है और इससे उनको हमेशा खतरा बना रहता है। बिजली मंत्री ने लाइन बदलने के आदेश दिए ही साथ में उन्होंने मौजूद सदन से मानवीय आधार पर सामाजिक संगठनों एवं संपन्न लोगों से मदद करने की अपील भी की। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही उपचार अपने अस्पताल में करने आवश्यकता हुई तो पीजीआई रोहतक में भेजने के लिए एंबुलेंस देने का विश्वास भी दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें