फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अरुण जोशी बने बॉक्सिंग एसो. के तकनीकी निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्पोर्ट्स आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अरुण जोशी को दो वर्षीय कार्यकाल के लिए महेंद्रगढ़ की जिला आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन का तकनीकी निदेशक नियुक्त किया है। अरुण जोशी की खेल निष्ठा एवं अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अरुण जोशी ने कहा कि वह तकनीकी निदेशक के रूप में जिले में आर्म बॉक्सिंग खेल के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करेंगे।
साथ ही वे राज्य सरकार एवं संबंधित खेल संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर स्पोर्ट्स आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन हरियाणा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें