फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के बीच बिजली घरों पर 24 घंटे पहरा, छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जरूरी सेवाओं में बाधा रोकने के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने विस्तृत आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार जिले के सभी अहम बिजली प्रतिष्ठानों, सब-स्टेशनों, कार्यालयों और भंडारों पर 21 अक्तूबर की रात 10 बजे से 24 अक्तूबर की रात 12 बजे तक लगातार ठीकरी पहरा रहेगा। ये सब-स्टेशन अस्पतालों, पेयजल योजनाओं, सिंचाई पंप हाउसों, जिला कारागार और न्यायालयों को बिजली देते हैं। इसलिए यहां पुलिस के साथ होमगार्ड स्वयंसेवक और राजस्व व अन्य विभागों के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
पहरे पर लगे कर्मचारी केवल अधिकृत पहचान पत्र वालों को प्रवेश देंगे, अनधिकृत प्रवेश और तोड़फोड़ रोकेंगे। आपात स्थिति में डायल 112 और स्थानीय थाने को तुरंत सूचना देंगे। पूरी ड्यूटी का रिकॉर्ड पहरा रजिस्टर में दर्ज होगा।
विज्ञापन

डीसी ने साफ किया है कि इस अवधि में तैनात कर्मचारियों की कोई छुट्टी मंजूर नहीं होगी। अनुपस्थिति या लापरवाही पर सेवा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी। बिजली निगम से तालमेल के लिए कार्यकारी अभियंता शिव राज सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें