पुलिस की गिरफ्त में ठेके की दीवार तोड़ने का आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
गांव दुलोठ के शराब ठेके में कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर लूटपाट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदीप उर्फ कालिया के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने जांच में आरोपी नशे का आदि होने का खुलासा हुआ है।
सदर थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव दुलोठ अहीर गांव निवासी देवेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह दुलोठ गांव की शराब के ठेके की मुख्य ब्रांच और सब ब्रांच सोहला रोड दुलोठ की दोनों दुकानें उसने ले रखी हैं। 23 दिसंबर की रात को वह अपने घर पर था। तभी मुख्य ब्रांच से सेल्समैन का फोन आया कि कैंपर गाड़ी में सवार छह-सात बदमाशों ने ठेका में टक्कर मारकर दीवार गिराते हुए ठेके से शराब और गल्ले के रुपये लूटकर वहां से फरार हो गए। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी भी दी थी।
थाना शहर महेंद्रगढ़ में नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव उदामांडी थाना बुहाना राजस्थान निवासी मंदीप उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।