फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार युवकों से अवैध शराब की 36 बोतल बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सीआईए पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बाइक सवार युवकों से देसी शराब की 36 बोतल बरामद की हैं। बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक भागने में कामयाब रहा जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस को सूचना मिली की दो युवक बाइक पर अवैध देसी शराब की बोतल लेकर जा रहे हैं। सूचना पाकर सीआईए पुलिस टीम ने कांटी बस स्टैंड से राजस्थान को जाने वाली दौसोद गांव के कच्चे रास्ते पर पहुंची, मगर वे पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन एक युवक भागने में कामयाब हो गया। जबकि युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये युवक से 36 बोतल देशी मार्का शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़े गये युवक महेश व एक अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें