फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुछ दिन से एक्यूआई 200 के नीचे आज आएंगे ग्रैप-4 पर नए आदेश

Thu, 05 Dec 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12शहर के सैनी धर्मकांटा के पास जलता कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। एक्यूआई स्तर कुछ दिनों से 110 से 200 के बीच बना हुआ है। वहीं क्षेत्र में ग्रैप 4 भी लागू है, क्योंकि कुछ दिनों पहले क्षेत्र में एक्यूआई स्तर 300 पार कर गया था।
विज्ञापन

इस कारण क्षेत्र में कई ऐसे कार्य प्रतिबंधित है जो प्रदूषण बढ़ाने में सहायक हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वीरवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रैप 4 हटाने और लागू करने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद ही क्षेत्र में ग्रैप लागू रहने और हटाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
क्षेत्र में कई दिनों से ग्रैप 4 लागू है। ग्रैप 4 के दौरान प्रतिबंधित कार्य पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, लेकिन फिर भी क्षेत्र में कूड़ा जलाने की घटनाएं पर रोक नहीं लग रही।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर धड़ल्ले से कूड़ा जलाया जा रहा है। करीब सप्ताह भर पहले नांगल चौधरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा करीब 50 हजार जुर्माना लगाया गया था।

किन-किन कार्यों पर रहता है प्रतिबंध : ग्रैप 2 के दौरान स्कूलों के समय में बदलाव, निर्माण कार्य में सख्ती सहित कुछ प्रतिबंध लगाए जाते है। ग्रैप 3 के दौरान औद्योगिक इकाइयों को बंद करना, अधिक प्रदूषण वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं। वहीं ग्रैप 4 के दौरान प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों, स्कूल, कॉलेज, निर्माण कार्य, कूड़ा जलाने और कोयले के उपयोग सहित अनेक ऐसे कार्य पर प्रतिबंध लगाया जाता है, जो प्रदूषण बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें