फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ रहे मरीज, ओपीडी 600 पार

Thu, 05 Dec 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। इससे चलते नागरिक अस्पताल में निमोनिया, खांसी, जुकाम की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस समय प्रतिदिन 100 बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। एक सप्ताह से बढ़ रही ठंड के चलते बुजुर्गाें में जोड़ों के दर्द और बच्चों में निमोनिया, खांसी, जुकाम, बुखार के अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन ओपीडी 600 के पार हो जा रही है।
ठंड से नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सात दिनों में 3007 ओपीडी दर्ज की गई है। मौसम परिवर्तन होने के कारण खांसी, जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इसके साथ-साथ हड्डी संबंधित व बच्चों के निमोनिया की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

वहीं नागरिक अस्पतालके डॉ. आशीष राव का कहना है कि वर्तमान में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। लगातार ठंड बढ़ रही है। इसका प्रभाव सेहत पर पड़ रहा है। छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म पकड़े पहनाएं। सुबह और शाम दुपहिया वाहनों पर सीधे हवा के प्रभाव में आने से ठंड लगने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन

इस मौसम में गर्म और गुनगुने पानी का प्रयोग लाभदायक होता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें