फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय चरण का अंत्योदय मेला आज, 693 परिवारों को बुलाया

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत दूसरे चरण के अंत्योदय मेलों की कड़ी में सोमवार को सतनाली के बीडीपीओ कार्यालय में मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण के अंत्योदय मेले के लिए सतनाली खंड कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। मेले में 693 परिवारों को बुलाया गया है। इन परिवारों की पहले काउंसिलिंग की जाएगी। उनसे उनकी रुचि के अनुसार योजनाओं से जोड़ने के लिए स्वीकृति ली जाएगी। साथ ही अंत में फीडबैक फॉर्म भी भरवाया जाएगा , ताकि सरकार को सही रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इस अंत्योदय मेले में 18 विभाग 100 से भी अधिक योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इन सबके लिए ग्राम सचिव ने इन परिवारों से मुलाकात भी की है, ताकि यह पहले से ही योजनाओं के लिए तैयार होकर आएं। उन्होंने बताया कि एलडीएम की देखरेख में मौके पर ही विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जो आवेदन करने के साथ ही इस बारे में आगे की कार्यवाही करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अति गरीब परिवारों को एक निश्चित आय तक पहुंचाकर उनका जीवनस्तर ठीक करना है । गरीब लोगों के स्वरोजगार के लिए यह योजना बहुत ही कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें