फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाला एक ओर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और मारपीट कर रंगदारी मांगे के एक और आरोपी को नांगल चौधरी पुलिस ने नारनौल से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वीरेंद्र निवासी गोठड़ी नांगल चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अनिल कुमार निवासी बूढ़वाल हाल हुडा सेक्टर नारनौल ने पुलिस को शिकायत दी थी पिछले दिनों टोल प्लाजा सिरोही बहाली पर तीन बोलेरो गाड़ी से पहुंचे आरोपियों ने लाठी, डंडों और सरियों से उस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। अन्य कर्मचारी बचाने के लिए आए तो ये लोग भाग गए। मामले में पुलिस आरोपी कर्मपाल उर्फ कर्मा, राहुल, आशीष और सुरेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से डंडे बरामद किए गए थे। वहीं पुलिस मामले के एक और पांचवें आरोपी वीरेंद्र गोठड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पचास हजार रुपये रंगदारी नहीं देते पर आरोपियों ने तोड़फोड़ और मारपीट की थी। आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, मारपीट और आर्म्स एक्ट के 20 मामले दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें