नारनौल। गुजरात के भावनगर में 36वीं राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा नेटबाल टीम का खिलाड़ी अंकित का स्वण4 पदक जीतने के बाद नारनौल पहुंचे। उनका स्वागत नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने फूल माला पहनाकर किया।
डॉ. अभय सिंह ने कहा कि अंकित ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करके न केवल सेका गांव का नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अंकित से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवक भी प्रदेश और क्षेत्र के गौरव को आगे बढ़ाएंगे। सतबीर सिंह यादव ने कहा कि हमें ऐसे नवयुवकों पर गर्व है जो खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करने के लिए प्रयास करके सफलता प्राप्त करते हैं। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।