फोटे संख्या:77- गांव बाघोत के बागेश्वर धाम पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवा
कनीना। उप मंडल के गांव बाघोत में शिवरात्रि के मेले पर बुधवार शाम को हुए कुश्ती में पांच राज्यों से करीब 700 पहलवान पहुंचे। दंगल का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर के महंत रोशन पुरी महाराज ने किया। 31 हजार की कुश्ती बाघोत के अनिल पहलवान ने जीती।
दंगल में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। 20 रुपये से 35 हजार रुपये तक के कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती का आयोजन मेला कमेटी व ग्राम पंचायत सरपंच राजेंद्र पहलवान, रणधीर पहलवान की देखरेख में हुआ। महंत रोशन पुरी महाराज ने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों में भी लगना चाहिए। एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है। कुश्ती पुरानी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। कुश्ती एक कला है। इससे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक विकास होता है और क्षेत्र के नवयुवक पहलवानों के सीखने के लिए एक पुरस्कार भी है।
मेला समिति सचिव राजपाल ने बताया कि 5100 रुपये के दंगल में दस कुश्ती हुई। इनमें से नरेश बाघोत, शालू पहलवान, नरेश बाघोत, कुलदीप बाघोत, जिला रोहतक के गांव कलानौर राहुल, जिला झज्जर के गांव झिंझर के सचिन, जिला रोहतक के गांव सारोली के राहुल, कुलदीप बाघोत, नरेश बाघोत विजेता रहे। वहीं सात हजार रुपये के दंगल में जिला रोहतक के गांव सांपला के दिपांशु विजेता बने। 11 हजार रुपये की कुश्ती सोनू बाघोत ने जीती। 15 हजार के दंगल में रोहित रामधन बाघोत विजेता रहे। जबकि 21 हजार की कुश्ती जिला भिवानी के गांव बास पेटवाड़ के पहलवान रोहित न जीती। 35 हजार रुपये का कुश्ती दंगल रेशम बाघोत और चिराग बाघोत के मध्य बराबरी पर छूटा।
फोटे संख्या:77- गांव बाघोत के बागेश्वर धाम पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवा