फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की टिप्पणी से वैश्य समाज में रोष, माफी मांगने के लिए कहा

विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते वैश्य समाज के लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम द्वारा विधानसभा में वैश्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से समाज के लोगों में रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर वीरवार को समाज के लोगों ने अग्रवाल वैश्य समाज के जिला संयोजक संदीप नूनीवाला और युवा प्रदेश सचिव विनय जैन के नेतृत्व में उपमंडल नागरिक अधिकारी मनोज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संदीप नूनीवाला ने कहा कि रामकुमार गौतम ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर तंज कसते हुए वैश्य समाज के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीरवार को सदन के बाहर अग्रवाल वैश्य समाज ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की और भविष्य में समाज के प्रति इस तरह का वक्तव्य न देने की हिदायत दी। विनय जैन ने कहा कि वैश्य समाज का गौरवान्वित योगदान रहा है। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान में भी देश के विकास में अतुल्य योगदान है। सचिव कृष्ण गोयल ने कहा कि अतीत से लेकर वर्तमान तक गौरवशाली इतिहास के धनी वैश्य समाज की तुलना सांप व बिच्छु से करना घोर निंदनीय है। ज्ञापन में विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस अवसर पर उपप्रधान राजेश अग्रवाल, उपप्रधान सीताराम सर्राफ, उपप्रधान मोहित जिंदल, विजय छापडा व नवीन बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें