फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना चौक से उनिंदा गांव तक बनाए जा रहे डिवाइडर में रास्ता नहीं देने से लोगों में रोष

विज्ञापन
कनीना चौक से उनिंदा तक बनाए जाने वाले डिवाइडर के लिए घेरी गई जगह। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल-रेवाड़ी सड़क पर कनीना चौक से उनिंदा गांव तक बनाए जा रहे डिवाइडर को लेकर कस्बे के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

अंशुल कुमार, सुनील कुमार, खुशीराम, विमल कुमार, देवेंद्र, प्रकाश, अनिल कुमार, प्रवेश कुमार, रोहतास, लक्ष्मी नारायण, संदीप कुमार व चंदगीराम का कहना है कि इस सड़क पर 132 केवी बिजली पावर हाउस तथा बिजली विभाग का कार्यालय स्थापित है, तो दूसरी ओर हैफेड का गोदाम बना हुआ है। दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन डिवाइडर के कारण इनके मुख्य द्वार पर कोई रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा, जिसके चलते लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यालय के मुख्य द्वारों पर डिवाइडर बनने के कारण भविष्य में आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि डिवाइडर का निर्माण कार्यालय के मुख्य द्वार को छोड़कर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कार्यालय के सामने डिवाइडर में रास्ता छोड़ा जाएगा। जो लोग इस बात से चिंतित हैं, वह इसकी चिंता न करें। डिवाइडर बनने से पहले कार्यालय के सामने रास्ता छोड़ने का प्रस्ताव रखा जाएगा। -सीताराम यादव, विधायक मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें