फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल

विज्ञापन
सचिवालय में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की हड़ताल 37वें दिन भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में जिला प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में धरना दिया।
विज्ञापन

संगठन व तालमेल कमेटी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को फोन व सुपरवाइजरों द्वारा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने व केंद्रों को खोलने का दबाव बनाने के प्रयासों का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यदि विभाग के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को बार-बार डराने-धमकाने का काम किया तो महिला एवं बाल विकास विभाग के सामने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। मास्टर सूबेसिंह व जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि सरकार व विभागीय अधिकारियों के आंदोलन को कुचलने के मंसूबे कतई सफल नहीं होने दिया जाएगा। धरने पर कृष्णा देवी, संतोष ढिल्लो, छाजूराम रावत, माया, बलजीत, विजया यादव, समझकौर, सविता सीहमा, रामरती, लाजवंती, माया, सरला, लवली, राजकुमारी, आशा, सुरेश, मंजू, संतोष, शारदा, कौशल्या, सुमन, दीपमाला, मनोज, मोनिका, मनीषा, कुसुम व सुमित्रा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें