महेंद्रगढ़। जिले के जर्जर 124 राजकीय विद्यालयों की मरम्मत के लिए 16.01 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजा गया है। एस्टीमेट को मंजूरी मिलते ही विद्यालयों की मरम्मत का कर्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा चार स्कूलों के लिए 60 लाख रुपये का बजट पास हुआ।
जिले के कई राजकीय स्कूल जर्जर हो चुके हैं। इनके जीर्णोद्धार की दरकार है। स्कूलों में अव्यवस्था रहती है। अब सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से स्कूलों में उचित व्यवस्था कराने और विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए एस्टीमेट की सिफारिश की गई है।
इसके अलावा विभाग की ओर से चार स्कूलाें में विकास कार्याें के लिए 60.66 लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें सतनाली, महेंद्रगढ़, मुंडिया खेड़ा व खैरोली के सरकारी स्कूल में कार्य करवाया जाएगा।
वहीं, सांसद की ओर से डीसी मनोज कुमार को भी जिले के स्कूलों में जर्जर भवनों को ढहाने के निर्देश दिए हैं। अनुमति भी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से मिल चुकी हैं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही इनके ढहाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-
जिला में खंड अनुसार मांगा गया बजट व विद्यालयों की संख्या
बाउंड्रीवाल की मरम्मत करने के लिए
नारनौल - 36 - 2.5 करोड़
महेंद्रगढ़ - 25 - 1.5 करोड़
कनीना -15 - 68.5 लाख
नांगल चौधरी - 19 - 1.72 करोड़
विद्यालयों में नई बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए
नारनौल - 5 - 51.74 लाख
महेंद्रगढ़ - 12 - 1.73 करोड़
कनीना - 7 - 67.97 लाख
नांगल चौधरी - 9 - 1.05 करोड़
अटेली - 14 -1.45 करोड़
कमरों की मरम्मत व छोटे कार्य
नारनौल - 5 -62.67 लाख
महेंद्रगढ़ -13 -78.18 लाख
कनीना -13 -1.39 करोड़
नांगल चौधरी -9 -35.5 लाख
अटेली -3 -31.94 लाख
वर्जन:
स्कूलों में जर्जर भवनों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए डीसी को जर्जर भवन ढहाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चार स्कूलों के लिए 60.66 लाख रुपये बजट पास हुआ है और जिला के खंड अनुसार 124 स्कूलों में मरम्मत व अन्य कार्य करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग के पास भेजा गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी
- चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ विस