फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रपति से सम्मानित मेजर का किया नागरिक अभिनंदन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20मेजर जनरल अरविंद यादव को सम्मानित करते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित होली मिलन व वीर सम्मान समारोह पर विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल अरविंद यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मेजर जनरल को स्थानीय विश्राम गृह से खुली जीप में सभा स्थल तक लाया गया।
विज्ञापन

राधेश्याम शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के नीरपुर निवासी स्वर्गीय जे एस राव के पुत्र मेजर जनरल अरविंद यादव को राष्ट्रपति द्वारा विशेष सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा और नगर परिषद नारनौल की अध्यक्षा कमलेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मेजर जनरल अरविंद यादव ने कहा कि वे इस स्नेह और सम्मान को कभी नहीं भूल पाएंगे। सभा के प्रधान राकेश महता ने कहा कि मेजर जनरल अरविंद यादव ने इस उच्च पद पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, ऐसे में उनका सम्मान करना सभा के लिए गौरव की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें