फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एआईयूटीयूसी ने दिया समर्थन

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते एआईयूटीयूसी के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के समर्थन में केंद्रीय श्रमिक संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) उतर आया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन


एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर, पूर्व प्रवक्ता कृष्ण कुमार, रामकुमार नीमोठ, राजबीर सिंह और अमर सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की सहायता, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पूर्व समझौते को लागू करने की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो ट्रेड यूनियन और सामाजिक संगठन कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें