फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं सोशल मीडिया से दूरी बनाकर करें फोकस : डॉ. रेनु

विज्ञापन
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में एक मंच पर आईं मुख्यतिथि डॉ. रेनु सोलखे व​ शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में नवागत ग्रामीण छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि सीजेएम डॉ. रेनु सोलखे रहीं। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक से हुई। सतीश मस्तान द्वारा तैयार नाटक में आरती, मोनिका, मनीषा, किस्मत, मोहिनी और दीक्षा ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सामाजिक संदेश दिया।
सीजेएम डॉ. रेनु ने कहा कि आज की छात्राएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारते हुए एक सभ्य नागरिक और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा का विकास विद्यार्थियों को समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंच जरूरी हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. रीनू यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. सोनिया यादव कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें