अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग ढालिया ने मंगलवार को जिला उपायुक्त अजय कुमार के निर्देश पर जिप की तीन दुकानों को खाली करवाकर चाबी जिप के कर्मचारियों को सौंप दी।
एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि तीनों दुकानों पर लगभग 5 वर्षों से लीज राशि का लगभग 73 लाख रुपये जिला परिषद को देना बकाया था। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को गुरुग्राम के आयुक्त ने दुकानदारों की अपील को खारिज करते हुए उक्त दुकानें खाली करवाने के आदेश दिए। जिलाधीश द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस एवं समस्त जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में दुकानें खाली करवाकर उनकी चाबियां जिला परिषद को सौंप दी गई। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा कब्जाधारियों को एक घंटे के अंदर-अंदर दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर अधीक्षक सतबीर सिंह, सहायक रामनिवास, एसीईओ राजेश, आईटी शमशेर, पीओ विपिन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार, ऋषिपाल, सुशील सैनी, लेखाकार प्रदीप सैनी, भारत, पतराम और धनपत मौजूद थे।