फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी खाद आने से किसानों में खुशी ,टोकन लेने के बाद सीटी थाना में बटा खाद

विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए पुलिस लाइन में टोकन लेते किसान। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। डीएपी खाद के लिए मारामारी चल रही है। किसान दिन -रात पुलिस लाइन में जमे हुए हैं। इसी बीच बुधवार रात को दो गाड़ी खाद की आने से करीब 1200 किसानों को टोकन देकर खाद वितरित किया गया। इसके लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी । रात से किसानों ने पुलिस लाइन में आना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते पुलिस लाइन में किसानों की लंबी लाइन होने से धक्का-मुक्की व शोर-शराबा होता रहा। इस वजह से टोकन देने वालों को भी तीन लाइन में बैठाकर टोकन बांटा गया। टोकन देने के बाद किसान को सीटी थाना में खड़ी गाड़ी से खाद का कट्टा दिया गया । कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि बुधवार रात को डीएपी खाद की दो गाड़ी आने से करीब 1200 कट्टे खाद आया है। जो पर्याप्त मात्रा में है। वही किसानों को खाद मिल गया है जिससे सरसों की बिजाई कर सकते है। खाद मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें