फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर मिलावटी मिठाई कहीं बिगाड़ न दे सेहत

Wed, 12 Mar 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। होली पर्व पर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है। इससे बाजार में रौनक छाई हुई है। रंग-गुलाल सहित मिठाई की दुकानों पर भी गुझिया, रबड़ी, बर्फी, कलांकद, इमरती और जलेबी आदि मिठाइयां तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

लोग होली के अवसर पर मिठाई की खरीदारी करते हैं, लेकिन मिलावट और बासी मिठाई लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती है। त्योहारी अवसर पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए दुकानदार बासी मिठाई को भी बिक्री के लिए रखते हैं। मिठाई में मिलावट की समस्या भी बनी रहती है। इस कारण लोगों में छोटे और प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर विश्वसनीयता कम हुई है। लोग मिठाई दुकान से खरीदने के बजाय घर पर बनाने में ज्यादा रुचि दिखा रहें हैं। लोगों को मिठाई खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।

मिठाई उसी दुकान से खरीदें जहां साफ-सफाई हो
लोगों को जागरूक करने के लिए खाद्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार किसी भी व्यक्ति को यदि मिठाई में मिलावट या बासी मिठाई लगती है तो वह इसकी शिकायत खाद्य विभाग को कर सकते हैं। वहीं मिठाई उसी दुकान से खरीदनी चाहिए जहां साफ-सफाई से मिठाई तैयार की जाती हो और मिठाई को साफ-सुथरे ढक कर रखा गया हो, ताकि मक्खी व मच्छर मिठाइयों पर न बैठे।
विज्ञापन


डिब्बा सहित मिठाई तौलना अपराध
खाद्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार मिठाई खरीदते समय ग्राहक को यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए की तौल के दौरान डिब्बा का वजन मिठाई सहित तो नहीं तौला जा रहा। क्योंकि मिठाई को डिब्बा सहित तौलना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की जाती है।
-
घर पर बना सकते हैं ये मिठाइयां
मिलावटी और बासी मिठाइयों से बचाव के लिए लोग घर पर भी मिठाई बना कर होली को शानदार बना सकते हैं। क्षेत्र में कई लोग होली पर गुझिया, खीर, मूंग का हलवा और सूजी का हलवा आदि आसानी से बनने वाली मिठाइयों घर पर बनाते हैं। वहीं आलू, प्याज, मिर्च की पकौड़ी भी घर पर बनाते हैं।
-
वर्जन :
लोगों से अपील है कि मिठाई खरीदते वक्त जागरूक रहें। जांच परख कर मिठाई खरीदें। विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर अंकुश लग सके।-डॉ. राजेश वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें