फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में 149 रिक्त सीट पर दाखिले कल

Sat, 10 Aug 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21महिला कॉलेज में दा​खिले के लिए मैरिट लिस्ट तैयार करती टीम की सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। सत्र 2024-25 में राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 पीजी कोर्स की 510 सीट पर अब तक 361 छात्र दाखिला ले चुके हैं। पीजी कॉलेज में 149 सीट पर दाखिला होना बाकी हैं। पीजी कॉलेज में रिक्त सीट पर दाखिले 12 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज स्तर पर मेरिट सूची को जारी किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं को फीस जमा करवाने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है अन्यथा दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान 100 रुपए के शुल्क की रेडक्रॉस पर्ची कटवाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में 8 सीट पर दाखिला होना बाकी
राजकीय महिला महाविद्यालय में अब तक राजकीय महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की 240 सीट पर अब तक 232 छात्राओं ने दाखिला लिया है। राजकीय महिला महाविद्यालय में मात्र 8 सीट पर दाखिला होना बाकी है। शनिवार को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत 22 सीट पर दाखिले किए गए। रिक्त सीट पर दाखिले अब सोमवार को किए जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज में 14 पीजी कोर्स की 510 सीट पर अब तक 361 सीट पर दाखिला हो चुका है। रिक्त सीट पर दाखिले सोमवार से फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। जिसके लिए छात्र-छात्राएं दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज स्तर पर मेरिट सूची को जारी किया जाएगा। जिसमें चयनित छात्रों को दाखिले के लिए फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
-डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी ,राजकीय महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें