फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान में देश के हर नागरिक को बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए : डॉ. पूर्ण प्रभा

Sat, 10 Aug 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18कॉलेज में अ​भियान के तहत तिरंगा भेट करती प्राचार्य पूर्णप्रभा। स्त्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्य पोस्ट ऑफिस के जनसंपर्क निरीक्षक अधिकारी हिम्मत सिंह ने तिरंगा सौंपा। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा और उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव, यूथ रेडक्रॉस अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया व वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सोनू जागलान मौजूद रहे। हिम्मत सिंह ने बताया कि मुख्य डाक घर रेलवे रोड में सरकारी रेट पर हर साइज के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपलब्ध है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले देश के हर नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में महाविद्यालय में 14 अगस्त को शहर के मुख्यमार्गों से आमजन जन को प्रेरित करने हेतु हर घर तिरंगा अभियान रैली का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें