फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि की दाखिला प्रक्रिया: स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तकनीकी जनशक्ति के लिहाज से भारत विश्व का सबसे बड़ा देश है किंतु भारतीय जनसंख्या के अनुपात में अभी भी यह पर्याप्त नहीं है। यही कारण है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विशेष रूप से तकनीकी और कौशल विकास के मोर्चे पर ध्यान देने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और इस कार्य में विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्नातक स्तर पर चार बीटेक पाठ्यक्रम उपलब्ध करवा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय अब इनोवेशन और इंक्यूबेशन की दिशा में अग्रसर है और इस प्रयास में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए सीयू-सीईटी 2021 के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य सामाजिक तथा व्यापारिक जिम्मेदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पेशेवर तकनीकी प्रोफेशनल तैयार करना है। स्कूल ऐसा वातावरण प्रदान कर रहा है जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को उसके उच्चत्तम स्तर तक प्रोत्साहित और विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के संचार कौशल, समस्या निदान पर भी जोर दे रहा है।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता डॉ. अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्कूल के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा के चार पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 75 सीटें, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें जबकि प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 40 सीटें शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए उपलब्ध हैं।
डॉ. बंसल ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों में संचार कौशल विकसित करने के लिए ग्रुप डिस्कशन, मॉक इंटरव्यू, भाषण, नाटक आदि का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। विषय की प्रायोगिक समझ विकसित करने के लिए विभिन्न उद्योगों और कंपनियों का शैक्षणिक भ्रमण भी विद्यार्थियों को करवाया जाता है। विश्वविद्यालय में बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले सीयू-सीईटी 2021 के माध्यम से किए जा रहे हैं। बीटेक में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी एक सितंबर तक हकेंविवि की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। प्रवेश परीक्षा आगामी 15, 16, 23 और 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें