फोटो संख्या:40- राजकीय महाविद्यालय में फार्म जमा करवाते हुए विद्यार्थी
- फोटो : Narnol
राजकीय महाविद्यालयों में यूजी कोर्सों की तीन लिस्ट जारी होने के बाद भी खाली रही 47 प्रतिशत सीटों को भरने के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से पोर्टल को खोल दिया है। अब हार्ड कॉपी को लेकर कॉलेज में संपर्क करना होगा। 19 जुलाई तक हार्ड कॉपी जमा की जाएगी। जिसके बाद 20 जुलाई को अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।
राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल 1080 सीटों में से 512 सीटें खाली हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1280 सीटों में से 500 सीटें खाली हैं। यूजी कोर्स की दो कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद तीसरी फिजिकल काउंसिलिंग की गई थी। उसके बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। यूूजी की खाली सीटों को भरने के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश लेने के लिए एक ओर मौका दिया गया है। पीजी कोर्स की 50 प्रतिशत से ऊपर सीटें खाली हैं। अभी पीजी कोर्स की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हुई है दूसरी कट ऑफ बुधवार को जारी हो सकती है। महाविद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पॉर्टल दोबारा शुरू करवाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को ई-मेल कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक प्रवेशार्थी जिन्होंने महाविद्यालय के लिए ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरा है और जिनका नाम किसी भी मेरिट सूची में आ चुका हो या नहीं आया हैं, वे 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक व्यक्तिगत रूप से महावद्यिालय में संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म की हार्डी कॉपी सहित प्रार्थना-पत्र के साथ उपस्थित होकर प्रवेश-पत्र जमा करायें। उन्होंने बताया कि प्रवेशार्थियों की मेरिट सूची 18 जुलाई को दोपहर बाद 02.30 बजे प्रदर्शित की जाएगी । विद्यार्थी 20 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते है।
20 को जारी होगी लिस्ट
राजकीय महिला महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजय जोशी ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल खुलवा दिया गया है। बीए, बीकॉम, बीए ऑनर्स, बीए नॉन मेडिकल की खाली सीटों के लिए छात्राएं 19 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेज परिसर में जमा करवानी होगी। 20 जुलाई को इनकी लिस्ट जारी की जाएगी।
कॉलेज में नए सत्र शुरू
प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने यह भी बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 प्रारंभ हो चुका है तथा महाविद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को आदेश दिये कि वे नियमित रूप से निर्धारित समयानुसार कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करें व विद्यार्थियों की कक्षाओं में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।