फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल पुलिस की कार्रवाई: 12 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार; मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 02 Oct 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के ग्राम पंचायत भूषण खुर्द के सरपंच रिंकू सिंह ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दी कि एक अक्तूबर को सुबह करीब 8 बजे उसे सूचना प्राप्त हुई कि 148बी सर्विस रोड बस स्टैंड भूषण खुर्द के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के पास नीचे गड्ढों में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
नारनौल पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूषण खुर्द के पास ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा दिया है। बीते दिन शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देश पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर ही एक ब्लाइंड मर्डर की घटना को सुलझा लिया है।

विज्ञापन


थाना सदर नारनौल प्रबंधक एसआई धर्मबीर ने बताया कि पुलिस को 148बी सर्विस रोड बस स्टैंड भूषण खुर्द के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य लिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि मृत व्यक्ति की पहचान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी भौतिक और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान राजकुमार उर्फ मोनू वासी शोभापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने एक डंडा और मृतक के खून से लथपथ हुए आरोपी के जूते बरामद कर जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
ग्राम पंचायत भूषण खुर्द के सरपंच रिंकू सिंह ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दी कि एक अक्तूबर को सुबह करीब 8 बजे उसे सूचना प्राप्त हुई कि 148बी सर्विस रोड बस स्टैंड भूषण खुर्द के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के पास नीचे गड्ढों में पड़ा हुआ है। सूचना पर उसने जाकर देखा तो शव के चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे खून निकला हुआ था और बस स्टैंड रोड के पास खून पड़ा था। शिकायत में उसने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति की किसी अज्ञात नाम पता व्यक्ति द्वारा चोट मारकर हत्या कर दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें