पुलिस द्वारा पकड़ा गया मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
चोरी का वाहन खरीदकर इस्तेमाल करने पर सीआईए नारनौल पुलिस ने एक आरोपी को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा निवासी ककराला, कनीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सिहमा के रहने वाले वेदप्रकाश ने सदर थाना नारनौल में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वेदप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर थाना सदर नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। सीआईए नारनौल की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदकर इस्तेमाल कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कनीना के ककराला निवासी आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।