फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में NH 152D पर हादसा: एक युवक की मौत; चार गंभीर रूप से घायल, रोहतक से खाटुश्याम जा रहे थे पीड़ित

Sat, 13 Jan 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में कोहरे का कहर देखने को मिला है। कोहरे के कारण नेशनल हाईवे 152 डी पर एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। गाड़ी में पांच युवक सवार थे। बाकी चार युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 152डी पर कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसके कारण दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह श्रद्धालु रोहतक से खाटूश्याम के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 11 बजे जब श्रद्धालुओं की बलेनो गाड़ी बुचावास टोल से नारनौल की ओर से दो किलोमीटर पहुंची तो घने कोहरे के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में पांच युवा सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 26 वर्षीय विवेक नेहरा निवासी सुंदरपुर रोहतक को मृत घोषित कर दिया। जबकि 21 वर्षीय उमेश, 19 वर्षीय सौरव 21 वर्षीय प्रदीप निवासी रोहतक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें