हकेंवि में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेन्द्रगढ़ में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. टंकेश्वर कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में राकेश कुमार यादव सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेकर विश्वविद्यालय, समाज, देश व विश्व कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने बताया कि यह दिवस उनके ज्ञान, उद्दीपन और समर्पण को याद करने का एक अवसर है। समारोह में विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य वक्ता राकेश कुमार यादव सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा बताए विभिन्न पहलुओं को विद्यार्थियों से साझा करते हुए बताया कि युवा दिवस एक मौका प्रदान करता है, जिसमें युवा पीढ़ी अपने दृष्टिकोण और सुझावों के माध्यम से समस्याओं का सामना कर सकती है। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, डॉ. मुकेश एवं डॉ. युद्धवीर, अन्य शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कहा कि युवा दिवस राष्ट्रीय एकता का एक संकेत भी है।