फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हादसे ने छीन लिए तीन जीवन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो 10सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मनोज जैन व मनीष जैन के घर के बाहर खड़े परिजन व शहरवासी।
विज्ञापन
नारनौल। रोहतक के खैरड़ी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। नारनौल निवासी मनीष जैन, उनके भाई मनोज जैन और सिरोही बहाली की जालपोड़ा ढाणी निवासी संदीप को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और शहरवासी पहुंचे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

यह हादसा वीरवार सुबह हुआ था। जानकारी के अनुसार, टाटा पंच कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मनीष जैन और मनोज जैन राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र में क्रशर का कारोबार करते थे। दोनों भाई कारोबारी काम से जालंधर गए हुए थे और वापस नारनौल लौट रहे थे। संदीप भी उनके साथ था। हादसे के समय कार मनोज जैन चला रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद नारनौल शहर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के कारण शव देर शाम नारनौल पहुंचे, जिसके चलते वीरवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मनीष और मनोज जैन के शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए थे, जबकि संदीप के शव को परिजन रात में ही गांव लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें