फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव भगड़ाना से पाली व सुरजनवास से भालखी तक बनेगी पक्की सड़क

Mon, 28 Apr 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फाेटो संख्या:70- गांव सुरजनवास  से भालखी तक जाने वाला कच्चा मार्ग--स्त्रोत ग्रामीण। 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से गांव भगड़ाना से पाली और सुरजनवास से भालखी तक के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। सड़क बनाने पर 2.49 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

चार गांवों की इन सड़कों के निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांवों में आवागमन सुगम हो सकेगा। बोर्ड की ओर से कुल 4.65 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। इन दोनों सड़कों के निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांवों की आबादी को आवागमन के लिए सुगम राहे मिल सकेंगी। गांव भगड़ाना से पाली तक 1.25 किलोमीटर तथा गांव सुरजनवास से भालखी तक 3.40 किलोमीटर के कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए बोर्ड की ओर से गत 21 मार्च को स्वीकृति मिली थी।
इन रास्तों के निर्माण को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। अब मई में इनके निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों रास्तों के पक्के निर्माण से गांव भगड़ाना, सिसोठ, पाली, माजरा कलां, लावन, पालड़ी-पनिहारा, सुरजनवास, भालखी, मुंडायन, मेघनवास, बचीनी सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों विशेषकर किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें